🔥 TRENDING ಸಂವಿಧಾನದ ಆಶಯಗಳನ್ನು ಪ್ರತಿಯೊಬ್ಬರೂ ಜೀವನದಲ... Balotra: Four arrested, illegal water... RLP Wins More Panchayat Seats Than BJP... ಬೀದರ್‍ನ ನೌಬಾದ್‍ನ ಮರಾಠ ಭವನದಲ್ಲಿ ಹೃದಯಾಘಾ... બાપુનગરમાં દબાણ હટાવવાની કામગીરી દરમિય... અમદાવાદમાં 23 પોલીસ ઇન્સ્પેક્ટરોની આંત...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

जंडावाली क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, विधायक गणेशराज बंसल व पूर्व सभापति सुमित रिणवा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

✍️ Reporter: Jetha nand karyani 🗓 27 Nov 2026, 05:15 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हनुमानगढ़। जिले के जंडावाली गांव में 26 नवंबर को जंडावाली क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। पांच दिवसीय इस क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 30 नवंबर तक किया जा रहा है।

टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल एवं पूर्व सभापति सुमित रिणवा ने क्रिकेट मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। जनप्रतिनिधियों ने युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं तथा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्रतियोगिता के मुकाबले पूल ए एवं पूल बी में आयोजित किए जा रहे हैं। टूर्नामेंट के मैचों का सीधा प्रसारण राजस्थान स्पोर्ट्स लाइव के माध्यम से किया जा रहा है, जिससे क्रिकेट प्रेमी घर बैठे भी मुकाबलों का आनंद ले सकते हैं।

जंडावाली क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों एवं क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
📲Get App