🔥 ट्रेंडिंग मेघालय के मुख्यमंत्री ने 50वें वांगाला... शिलांग टीयर ड्रॉ के परिणाम 12 नवंबर 20... पठानकोट में पुलिस ने अवैध खनन उपकरण जब... बेंगलुरु में सड़क दुर्घटना में शादीनुम... डेल्ही में कार की 202 किमी/घंटा गति, स... दिल्ली में डम्पर ट्रक के ऑटो‑रिक्शा टक...
12 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जबरन रास्ता निकालने की कोशिश, सहयोग पोर्टल पर सुरक्षा और जांच की मांग

✍️ रिपोर्टर: Amit kumar 🗓 12 नव. 2026, 01:34 PM 👁 16
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
योगापट्टी प्रखंड के बगही पुरैन पंचायत के वार्ड नंबर तीन स्थित बगही गांव निवासी सुभावती देवी, पति धुरेंद्र महंतों ने सहयोग पोर्टल पर आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। सुभावती देवी ने बताया है कि उनका घर और दुकान कई वर्षों से योगापट्टी अंचल के बगही मौजा में खाता संख्या 463, खेसरा संख्या 13 की दो डिसमिल जिला परिषद की भूमि पर स्थित है। इसी दुकान को चलाकर वह अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। महिला का कहना है कि दुकान ही उनकी आजीविका का मुख्य सहारा है। सुभावती देवी ने बताया है कि उनकी दुकान के बगल में सरफुद्दीन मियां ने खाता संख्या 390, खेसरा संख्या 115 में सात डिसमिल जमीन खरीदी है। उक्त जमीन के दोनों तरफ सड़क मौजूद है। इसके बावजूद संबंधित व्यक्ति उनकी दुकान के पास से जबरन रास्ता निकालना चाहते हैं। इसका विरोध करने पर उन्हें लगातार डराया-धमकाया जाता है। साथ ही उनके घर और दुकान को तोड़ने की धमकी भी दी जा रही है।महिला ने आवेदन में यह भी बताया है कि इस मामले में उन्हें योगापट्टी अंचलाधिकारी की ओर से नोटिस प्राप्त हुआ है। महिला ने अपने आवेदन में दुकान तोड़ने की धमकी देने तथा लगातार डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
📲Get App