🔥 TRENDING Meghalaya CM Launches 50th Wangala Fes... Shillong Teer Draw Results Released fo... Punjab Police Seize Illegal Mining Equ... Bengaluru Bride Killed in Road Acciden... Man Dies in Delhi Crash as Car Hits Wa... Infant among three dead as dumper truc...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जबरन रास्ता निकालने की कोशिश, सहयोग पोर्टल पर सुरक्षा और जांच की मांग

✍️ Reporter: Amit kumar 🗓 12 Nov 2026, 01:34 PM 👁 15
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
योगापट्टी प्रखंड के बगही पुरैन पंचायत के वार्ड नंबर तीन स्थित बगही गांव निवासी सुभावती देवी, पति धुरेंद्र महंतों ने सहयोग पोर्टल पर आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। सुभावती देवी ने बताया है कि उनका घर और दुकान कई वर्षों से योगापट्टी अंचल के बगही मौजा में खाता संख्या 463, खेसरा संख्या 13 की दो डिसमिल जिला परिषद की भूमि पर स्थित है। इसी दुकान को चलाकर वह अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। महिला का कहना है कि दुकान ही उनकी आजीविका का मुख्य सहारा है। सुभावती देवी ने बताया है कि उनकी दुकान के बगल में सरफुद्दीन मियां ने खाता संख्या 390, खेसरा संख्या 115 में सात डिसमिल जमीन खरीदी है। उक्त जमीन के दोनों तरफ सड़क मौजूद है। इसके बावजूद संबंधित व्यक्ति उनकी दुकान के पास से जबरन रास्ता निकालना चाहते हैं। इसका विरोध करने पर उन्हें लगातार डराया-धमकाया जाता है। साथ ही उनके घर और दुकान को तोड़ने की धमकी भी दी जा रही है।महिला ने आवेदन में यह भी बताया है कि इस मामले में उन्हें योगापट्टी अंचलाधिकारी की ओर से नोटिस प्राप्त हुआ है। महिला ने अपने आवेदन में दुकान तोड़ने की धमकी देने तथा लगातार डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
📲Get App