🔥 ट्रेंडिंग ଉତ୍କଳ ବିଶ୍ୱବିଦ୍ୟାଳୟରେ ଛାତ୍ର ନିର୍ବାଚନ ପ... राहुल गांधी का दावा: मोदी सरकार के दबा... एम्स पटना कि डॉक्टर श्वेतालीना प्रधान... पेनसिल्वेनिया में गोलीबारी में नौ लोगो... पश्चिम फिलाडेल्फ़िया में अधिकारी पर 12... SPCC ने चुनाव आयोग की कार्यवाही पर जवा...
11 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जिभियांव गांव में करंट लगने से युवक की मौ*त, परिवार में मचा कोहराम

✍️ रिपोर्टर: Aazad Singh 🗓 11 अक्टू. 2026, 06:45 AM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिभियांव गांव में करंट लगने से युवक की मौ*त, परिवार में मचा कोहराम

जिभियांव गांव में करंट लगने से युवक की मौ*त, परिवार में मचा कोहराम
कपड़ा प्रेस करते समय हुआ हादसा, सीने से चिपक गया कटा तार

बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के जिभियांव गांव में शनिवार सुबह कपड़ा प्रेस करते समय विद्युत स्पर्शाघात की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौ*त हो गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुदरहा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृ*त घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, जिभियांव गांव निवासी विजय मौर्य (23) पुत्र मोतीलाल शनिवार सुबह स्नान करने के बाद कपड़ा प्रेस कर रहे थे। इसी दौरान प्रेस का कटा हुआ तार अचानक उनके संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह जमीन पर गिर पड़े और तार उनके सीने से चिपक गया। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने तत्काल विद्युत बोर्ड से प्लग निकालकर उन्हें तार से अलग किया और उपचार के लिए सीएचसी कुदरहा पहुंचाया।

सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. फैज वारिस ने बताया कि युवक के सीने पर विद्युत तार चिपकने से झुलसने का निशान था। केंद्र पर पहुंचने से पहले ही उसकी मौ*त हो चुकी थी।

वहीं, कुदरहा चौकी प्रभारी रुदल बहादुर सिंह ने बताया कि श*व को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्ट*मार्टम के लिए भेज दिया गया है।
📲Get App