🔥 ट्रेंडिंग बलिया स्थापना दिवस पर टीडी कॉलेज में म... कोसी नदी का फिर से विकराल रूप, अररिया... आगरा में सहायक संचालन प्रबंधक अभिषेक स... दलित समाज के बेटे ने 3.17 सेकंड में गि... Seniors National conference leaders mu... फोर्बेसगंज, अररिया में खोज सहायता हेतु...
02 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

जुआरियों पर चुर्खी पुलिस का शिकंजा, लगातार कार्रवाई से मचा हड़कंप

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 02 नव. 2026, 09:36 AM 👁 24
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लगातार पुलिस कार्रवाई से जुआ खेलने वालों में मची खलबली, थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में 10 लोगों पर हुई विधिक कार्रवाई।

चुर्खी (जालौन)। क्षेत्र में जुआ जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ चुर्खी थाना पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से जुआ खेलने और खिलाने वालों में खलबली मची हुई है। पुलिस अभिलेख के अनुसार, कार्रवाई के दौरान जितेन्द्र कुशवाहा, आर्यन सिंह, गोविंद जादौन, प्रेम कुमार, पृथ्वीराज यादव, अशोक कुमार, मोहित सिंह, लवकुश, राहुल सिंह और कुलदीप सिंह समेत कुल 10 लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं। सभी आरोपी ग्राम खांखरी, थाना चुर्खी, जनपद जालौन के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस की लगातार सक्रियता से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ऐसे मामलों पर नजर रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। चुर्खी थाना पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App