🔥 TRENDING Mizoram Tourism Minister Opens Day Two... Veteran Indian women's hockey coach Gu... Eight Goats Burned Alive in Fire at Mu... RPF arrests suspect planning theft at... Home Guard among 10 arrested in Mumbai... BRICS Sustainable Lifestyle Week Cnclu...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

जुआ खेलने का लेकर हुए विवाद को लेकर पिता पुत्र को लगी गोली

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 07 Nov 2026, 08:42 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजधानी पटना के बिक्रम थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव में जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद में पिता पुत्र कि लगी गोली

बिक्रम से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बिक्रम थाना क्षेत्र में जुए के विवाद को लेकर फौजी और उनके बेटे को मारी गोली

बिराजधानी पटना के बिक्रम थाना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पटना के बिक्रम थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव में शुक्रवार की रात जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद एक रिटायर्ड फौजी और उनके बेटे को गोली मार दी गई। इस घटना में दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह वारदात शुक्रवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है।
घायलों की पहचान गांव के ही रहने वाले तेजा प्रसाद (उम्र करीब 65 वर्ष) और उनके बेटे सुबोध कुमार (उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई है।
विवाद की वजह और घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम को गांव में कुछ लोगों के बीच जुआ खेलने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर कुछ हथियारबंद लोग तेजा प्रसाद के घर जा पहुंचे। इसके बाद आरोपियों ने घर पर जाहमला बोल दिया और पिता-पुत्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलीबारी की इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही बिक्रम थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
वही बिक्रम थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
📲Get App