🔥 TRENDING 🩺 राठ में श्रमिक सम्मान एवं स्वास्थ्य Delhi Metro Station Closed Amid BJP Pr... CISF Soldier Closes Delhi Metro Gate a... Rajasthan Sarpanch Candidate Promises... નવરાત્રિ પહેલા પાલોદ પોલીસ દ્વારા કાયદ... માંગરોળ નજીક બાઇકની ટાંકી તપાસતી વખતે...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

इंदौर पुलिस ने 1.10 करोड़ रुपये के सोने के बिस्किट और नकदी के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 09 Oct 2026, 09:40 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लसूड़िया पुलिस ने सोने के बिस्किट चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 1.10 करोड़ रुपये का माल बरामद हुआ है, जिसमें सोने के बिस्किट, चेन, आईफोन और नकदी शामिल हैं।

इंदौर के थाना लसूड़िया पुलिस ने सोने के बिस्किट चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में कीमती सामान बरामद किया है।

आरोपी के कब्जे से कुल 630 ग्राम सोने के बिस्किट, 40 ग्राम सोने की चेन, एक एप्पल आईफोन 17 और 2 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं। बरामद माल की कुल कीमत लगभग 1.10 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सरपंच का चुनाव लड़ने की मंशा और अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
📲Get App