🔥 ट्रेंडिंग ग्वालमंडी में सरकारी बस टक्कर से 24 वर... राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम की पैरोल आ... विकास बahl की ‘इकाए’ के बीटीएस क्लिप्स... ಸೋಮನಮರಡಿ ಗ್ರಾಮ ಪಂಚಾಯಿತಿಯಲ್ಲಿ 650 ಜನರಿಗ... कुंभारवाडी गावातील शेतकऱ्याने पाण्याच्... रासिका दुगल ने भारतीय सिनेमा में बच्चो...
31 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

इंदौर में अवैध खनन पर पोकलेन मशीन और डम्पर जप्त, कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 31 अक्टू. 2026, 07:52 AM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

इंदौर जिले में कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में अवैध खनन पर पोकलेन मशीन और डम्पर जप्त किए गए।

इंदौर जिले में आज अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में एक पोकलेन मशीन तथा एक डम्पर को जप्त किया गया।

खनिज अधिकारी श्री जयदीप नामदेव ने बताया कि आज ग्राम बरोली में अवैध खनन की सूचना मिलने पर जांच कराई गई। जांच में पोकलेन मशीन डम्पर में मुरम भरते हुए पायी गई।

पोकलेन मशीन हुंडई कंपनी की बिना नंबर वाली, मालिक बलजीत सिंह भाटिया के नाम से बताई गई और चालक लालसिंह काशीराम से जप्त की गई।

साथ ही एक डम्पर एमपी 09 HH 4529, मुरम भरते हुए, चालक आकाश सोलंकी, पिता मानसिंह सोलंकी से जप्त किया गया। इन वाहनों को पुलिस चौकी धरमपुरी जिला इंदौर की अभिरक्षा में रखा गया है।

अवैध खनिज मुरम उत्खनन का प्रकरण दर्ज कर जाँच में लिया गया है।
📲Get App