🔥 TRENDING शेरकोट में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोज... Machhimaro sankat ઉના નજીક કારની ટક્કરથી બે વિદ્યાર્થિની... चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन... दुर्गा पूजा की भव्य और सुरक्षित तैयारि... Chhattisgarh High Court Upholds Divorc...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

इंदौर: ग्राम बरदरी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया, संजीवनी क्लिनिक और आंगनवाड़ी के लिए भूमि सुरक्षित

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 09 Oct 2026, 02:26 PM 👁 2
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

इंदौर जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्यवाही के तहत ग्राम बरदरी में संजीवनी क्लिनिक और आंगनवाड़ी भवन के लिए भूमि संरक्षित कर फेंसिंग कराई गई है।

इंदौर जिले में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई निरंतर जारी है। इसी क्रम में अनुभाग मल्हारगंज के ग्राम बरदरी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाकर उसे सुरक्षित किया गया।

ग्राम बरदरी में संजीवनी क्लिनिक एवं आंगनवाड़ी भवन के निर्माण के लिए इस शासकीय भूमि को संरक्षित किया गया है। इन जनहितकारी सुविधाओं के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

भविष्य में इस भूमि पर पुनः अतिक्रमण न हो, इसके लिए नगर निगम द्वारा मौके पर फेंसिंग भी करवाई गई है। जिला प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने और जनहित में उसके समुचित उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App