🔥 TRENDING मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्... BSEB Shifts Bihar STET 2026 Exam: Nov... ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਯਕੀਨੀ ਬਣ... Tejashwi Yadav Blasts PM Modi Over 'Di... Delhi Records Worst Diwali Air Quality... आतिशबाजी के बीच मेवाड़ी गेट पर भयंकर आ...
09 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

इस्माइलपुर के लिए यातायात साधन नहीं,दो दर्जन गांवों के लोग परेशान

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 09 Nov 2026, 04:30 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*इस्माइलपुर के लिए यातायात साधन नहीं, दो दर्जन गांवों के लोग परेशान*

खैरथल हीरालाल भूरानी

विकास के दावों के बीच इस्माइलपुर गांव आज भी बुनियादी यातायात सुविधा से वंचित है। किशनगढ़बास और खैरथल के बीच स्थित इस गांव सहित करीब दो दर्जन गांवों की लगभग 30 हजार आबादी को परेशानी उठानी पड़ रही है।
सड़कें चौड़ी होने के बावजूद बस सेवा शुरू नहीं होने से लोगों मैं नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय - निवासी अनिल मानसिंघानी, मुंशीराम गुर्जर, नारायण दास मूलचंदानी, ललित जाजोरिया, बा राजकुमार पुजारा ने बताया कि गांव = में स्थित स्वामी वाधूराम के दरबार में सालभर देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए कोई नियमित सार्वजनिक साधन उपलब्ध नहीं है। श्रद्धालुओं को भी निजी वाहनों पर अधिक खर्च करना पड़ता है। पहले इस रूट पर चलने वाली जीपों का किराया 10 रुपए प्रति यात्री था, लेकिन उनका संचालन बंद हो चुका है। अब ऑटो और ई-रिक्शा ही विकल्प बचे हैं, जो बुकिंग के आधार पर 150 से 200 रुपए तक वसूल रहे हैं।
*फोटो कैप्शन - टेम्पो में यात्रा करने को मजबूर यात्री।*
📲Get App