🔥 TRENDING જામનગરમાં રૂ.2.36 લાખના ગાંજા સાથે 2 મ... सालीवाला में पराली से भरे चलते ट्रॉले... Uttarakhand High Court Rejects Doctor'... Ministry of Defence Announces Revised... Man attacks Delhi police station, stab... Police Advise Public Transport as 19 W...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

इलाज के दौरान मरीज कि हुई मौत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 23 Nov 2026, 11:51 PM 👁 29
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भोजपुर जिला के आरा शहर नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी स्थित नारायण सेवा हेल्थ केयर सेंटर में एक दुर्घटग्रस्तमरीज कि इलाज के दौरान मौत हो गई जिसके बाद स्थानीय लोगों नेसड़क जाम कर मुआवजा कि मांग करने लगे। घटना कि जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत करवा कर आवागमन सुचारू करवाया

भोजपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

इलाज के दौरान मरीज की मौत आक्रोषित परिजनों ने किया जमकर हंगामा
आरा डॉक्टर के द्वारा इलाज के दौरान की गई लापरवाही के कारण मरीज की मौत हो गई, पूरा मामला भोजपुर जिले के आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के पक़ड़ी स्थित नारायण सेवा हेल्थ केयर सेंटर डाक्टर अभिनित कुमार के क्लीनिक से जुड़ा हुआ है, जहां की जिले के गजराजगंज थाना क्षेत्र के नवादा बेन के रहने वाले राकेश कुमार सिंह को सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के लिए डॉक्टर अभीनीत कुमार के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां की इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई वहीं परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर जानबूझकर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और कहां की कई घंटे तक उनको अस्पताल में बंधक बनाकर रखा गया, घटना से आक्रोशित लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन लोगों ने पकड़ी के समीप आरा बक्सर मुख मार्ग को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे, इस दौरान अस्पताल के डॉक्टर एवं कर्मी क्लीनिक को बंद कर फरार हो गए वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर नगर नवादा समेत मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंची, घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार मृत क राकेश कुमार पितानंद किशोर सिंह महुआ वैशाली में बजाज शोरूम में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे जो कि वापस अपने घर लौट रहे थे तभी सड़क हादसे में वह घायल हो गए, वही जानकारी देते हुए मृतक के भाई मुकेश कुमार ने बताया कि उनके भाई को जानबूझकर के इलाज में लापरवाही करके मार दिया गया, केवल हाथ फैक्चर होने के बाद मेरे भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण या घटना घटी है
बाइट मुकेश कुमार सिंह मृतक का भाई
📲Get App