🔥 TRENDING पत्नी ने पति की हत्या की घटना सेंधवा पीजी कॉलेज मैदान में आज दिव्यां... Nagaland CM Neiphiu Rio Unveils Nagala... Manipur Violence: Minister Orders Arre... RSS Chief Mohan Bhagwat’s Vijayadasham... Manipur Faces Shutdown After Man's Kil...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

इलाहाबाद–झाँसी खण्ड स्नातक निर्वाचन-2026 के मतदान के दृष्टिगत जिला प्रशासन का निर्णय

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 23 Oct 2026, 03:06 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जालौन में 23 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी, नर्सरी से 12वीं तक के विद्यालय रहेंगे बंद

उरई, जालौन। इलाहाबाद–झाँसी खण्ड स्नातक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत जनपद जालौन में 23 अक्टूबर 2026 को सभी विद्यालयों में विशेष अवकाश घोषित किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, जालौन के निर्देशानुसार यह निर्णय मतदान प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जालौन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जनपद के नर्सरी से कक्षा 12 तक के समस्त बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ अन्य बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में भी 23 अक्टूबर को विशेष अवकाश रहेगा।
इस आदेश के दायरे में जनपद के सभी संबंधित सरकारी एवं गैर-सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। जिला प्रशासन के निर्देशों के तहत यह अवकाश इलाहाबाद–झाँसी खण्ड स्नातक निर्वाचन-2026 के मतदान के दृष्टिगत घोषित किया गया है।
खबर का सार: जालौन जिले में 23 अक्टूबर 2026 को नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी संबंधित मान्यता प्राप्त विद्यालय बंद रहेंगे।
📲Get App