🔥 TRENDING Factly Confirms Video of Disabled Man... Deepfake Video of Jaishankar on Trump’... Flydubai Hero Smit Machchhar’s Old Vid... Prosecutor Ujjwal Nikam says Bollywood... Marathi Actor Lalit Prabhakar Cast as... Omaze Wins PRWeek Corporate Affairs Br...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
इब्तिदा संस्था की ओर से ग्राम सम्मेलन आयोजित
National

इब्तिदा संस्था की ओर से ग्राम सम्मेलन आयोजित

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 13 Aug 2026, 03:31 PM 👁 65
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
आज 13 अगस्त 2026 को गांव गुंदपुर में ग्राम सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें
इब्तिदा संस्था से फेडरेशन स्पोर्ट कोऑर्डिनेटर बर्फीना ने बताया की इब्तिदा संस्था क़े सहयोग से सरकारी योजनाओं की जागरूकता व बेहतर पहुँच कार्यक्रम क़े तहत आज ग्राम सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे 42 महिलाओं व पुरषों ने भाग लिया, ग्राम सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संस्था द्वारा किए कार्यों की जानकारी देना व ग्रामीणों से कार्यक्रमों को बेहतर करने क़े लिए सुझाव लेना, इब्तिदा से लोकेशन कॉर्डिनेटर चंद्रकांत जैन जी ने बताया की इब्तिदा संस्था द्वारा आजीविका संवर्धन के तहत नई नई तकनीकी से खेती करने, उन्नत पशुपालन के तरीके के बारे में समझाया गया साथ ही समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं क़े साथ जुड़ाव व जागरूकता का काम किया गया, जिसका परिणाम यें रहा की महिलाएं आज ग्राम पंचायत, पंचायत समिति व जिला स्तर पर अपनी समस्याओं को लेकर जाने लगी हैं, वार्ड सभा, ग्राम सभा आदि में शामिल होकर विकास क़े प्रस्ताव तैयार कराती हैं महिला सशक्तिकरण पर भी कार्य किया जा रहा हैं, इसके साथ आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक पहचान बनने लगी हैं
इस अवसर पर आंगनवाड़ी वर्कर, विकास अधिकारी विष्णु शर्मा जी, कनिष्ठ सहायक बिजेंद्र जी, आजीविका सखी इंद्रा, रेखा कमलेश, रजनी, अनीता, सीमा, सोनम, पुष्पा, राजकुमार, हरी राम अन्य सदस्य उपस्थित रहें,
📲Get App