🔥 ट्रेंडिंग उरई में छोटे-छोटे कट बंद होने से सुधरी... ગુજરાતમાં નકલી દવાનું મોટું કૌભાંડ ઝડપ... दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने वेल्लोर के... बीजेपी राष्ट्रीय टीम ने बैठक की, कानक... इब्‍गप्लांट खाने से तीन बहनें, 9 महीने... भारत में मानसून का प्रभाव घटता, कुछ क्...
22 अग. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 22 अग. 2026, 06:40 PM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नौबतपुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर छापेमारी कर एक लोडेड देशी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया

🚨 खेत पटवन के लिए निकला युवक निकला हथियारबंद, लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार

नौबतपुर थाना क्षेत्र के छोटकी कोपा गांव स्थित मशरूम फैक्ट्री के पास शुक्रवार की शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को लोडेड देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान छोटकी कोपा निवासी बबन सिंह के पुत्र मन्दु कुमार (25) के रूप में हुई है।

नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7बजे के आस पास पुलिस टीम संध्या गश्ती पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मशरूम फैक्ट्री के पास एक बगीचे में एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बगीचे की चारों तरफ से घेराबंदी की।

पुलिस को देखते ही युवक भागने और बगीचे में छिपने का प्रयास करने लगा। पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मन्दु कुमार बताया। पुलिस के अनुसार, भागने का कारण पूछने पर उसने बताया कि उसके पास अवैध हथियार है और वह हथियार लेकर खेत पटवन के लिए जा रहा था।

इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के ट्राउजर की कमर के पीछे से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। कट्टे को अनलोड करने पर उसके अंदर एक जिंदा कारतूस मिला। पुलिस ने हथियार और कारतूस को जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में नौबतपुर थाना कांड संख्या 630/26, दिनांक 21 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1-बी)ए/26/35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार युवक को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस अब हथियार के स्रोत और युवक के पास इसे रखने के उद्देश्य की भी जांच कर रही है। गिरफ्तारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने किया।
📲Get App