🔥 ट्रेंडिंग लुधियाना ईस्ट वोटर रोल में भगत सिंह जै... सिद्धू मूसेवाला के भाई ने टोरंटो होलोग... अमेरिकी न्यायाधीश ने ट्रम्प के 20 मिलि... हूती समूह ने दम्माम के किंग फहद अंतररा... सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने जनता का भरोस... आदित्य ठाकरे ने शिवाजी पार्क के छात्र...
12 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
हथियार के साथ चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपराध

हथियार के साथ चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 22 अग. 2026, 07:32 PM 👁 60
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दानापुर पुलिस अनुमंडल के शाहपुर थाना कि पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में हथियार के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया।

दानापुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

वरीय पुलिस अधीक्षक,पटना एवं नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी पटना के निर्देशानुसार पश्चिमी क्षेत्रांतर्गत अपराध नियंत्रण हेतु विशेष समकालीन अभियान के तहतदानापुर पुलिस अनुमंडल के शाहपुर थाना पुलिस ने सघन वाहन जांच किया गया जिस क्रम में चार लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया।

इसी क्रम दिनांक 19.8.2026 को शाहपुर थानांतर्गत ग्राम लोदीपुर चांदमारी के पास वाहन जांच के दौरान संदिग्ध एक मोटरसाइकिल पर सवार 3 व्यक्ति को रोककर तलाशी लिया गया। तलाशी के दौरान 1 देशी पिस्टल,9 जिंदा कारतूस एवं 3 मोबाइल विधिवत जप्त करते हुए चार अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुनः छापामारी कर 01 अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

इस प्रकार उक्त मामले में संलिप्त कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अग्रतर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार लोगों कि पहचान अभिनंदन कुमार, बसंत कुमार, आदित्य कुमार, बिट्टन शर्मा सभी ग्राम गंगहारा, थाना शाहपुर के रहने वाले है। गिरफ्तारी के नेतृत्व थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने किया।
📲Get App