🔥 TRENDING सरगुजा जिले के लखनपुर जनपद पंचायत में... Cooperative Banks Offer Zero-Interest... Karnataka Horticulture Dept. Announces... દશેરા ઉત્સવમાં દેવગઢ બારીયાના શ્રમિકોન... Bengaluru Launches Eco‑Bazaar at BMBPU... Karnataka Education Department launche...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

हाथरस: वसुंधरापुरम में वर्षों से सड़क बदहाल, खुले सीवर से हादसों का खतरा; जिम्मेदार विभाग से कार्रवाई की मांग

✍️ Reporter: Lucky bajrangi 🗓 20 Oct 2026, 04:04 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शहर के लेहरा रोड स्थित वसुंधरापुरम क्षेत्र में सड़क की खराब हालत और सीवर की समस्या से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों के अनुसार, पिछले कई वर्षों से सड़क की स्थिति खराब बनी हुई है, जिसके चलते लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत होती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण कई बार लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इस रास्ते से रोजाना स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

वहीं, क्षेत्र में सीवर व्यवस्था की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई मैनहोल खुले पड़े हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खुले मैनहोल विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं।

क्षेत्रवासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि वसुंधरापुरम, लेहरा रोड की सड़क की मरम्मत कराई जाए तथा खुले मैनहोल को तत्काल ढकवाकर सीवर व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित हादसों को रोका जा सके।

📍 समस्या का पता: वसुंधरापुरम, लेहरा रोड, हाथरस,
📲Get App