🔥 TRENDING मथुरा के जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधर... દસ પોલીસ ઇન્સ્પેક્ટરની તાત્કાલિક ACB મ... बियाड़ा घाट पर जहाज़ों के बीच टकराव, ब... पिछोर पुलिस ने एक ही दिन में दो बड़ी क... NDMC launches three online services to... INDIA alliance's Jantar Mantar protest...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

हाथरस: तमना गली में विवाहिता का फांसी पर लटका मिला शव, दहेज हत्या का आरोप

✍️ Reporter: Harshit 🗓 07 Oct 2026, 09:24 PM 👁 13
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला तमना की गली में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे 25 वर्षीय विवाहिता कृष्णा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस और मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे।
कृष्णा को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया गया है कि अलीगढ़ क्षेत्र के गांव मुमरेजा निवासी कृष्णा की शादी 4 वर्ष पूर्व तमना गली निवासी मोहित से हुई थी। उसके 2 बच्चे हैं।
मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान कर रहे थे और दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
📲Get App