🔥 TRENDING Three-Day Nimad Festival to Light Up M... Statue of Indian Women Cricket Captain... Villagers protest shift of Karoli Panc... Bhubaneswar Caretaker Murder: Looted G... Bidar में ऋषिकेश शिक्षा संस्थान के अरु... बीड में नगरपालिका आयुक्त के खिलाफ कार्...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

हाथरस: पालतू कुत्ते को टहलाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, बीच सड़क पर चले लात घूंसे; वीडियो वायरल, पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई

✍️ Reporter: Harshit 🗓 13 Nov 2026, 04:12 PM 👁 42
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाथरस में पालतू कुत्ते को टहलाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते बड़े झगड़े में बदल गया। थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के बीएच मिल रोड पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और बीच सड़क पर जमकर लात-घूंसे चलने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर पहुंची। मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हाथरस में पालतू कुत्ते को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। यह पूरा मामला थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के बीएच मिल रोड का है।
बताया जा रहा है कि यहाँ पालतू कुत्ते को टहलाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते बड़े झगड़े में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाने लगे।
बीच सड़क पर हो रही मारपीट को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और भारी भीड़ जमा हो गई। लोग किसी तरह दोनों पक्षों को समझाने में जुटे रहे, लेकिन झगड़ा बढ़ता ही जा रहा था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ कोतवाली लेकर पहुंची।
इस पूरी घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच हो रही मारपीट साफ नजर आ रही है। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App