🔥 TRENDING सारफ़राज़ खान को Need24 न्यूज़ रिपोर्ट... अमरोहा के गांगटकोला प्राथमिक विद्यालय... भाजपा के ‘पाप का घड़ा’ 2027 में जनता फ... પ્રખ્યાત અભિનેતા નાના પાટેકરનું 75 વર્... West Bengal Assembly to Consider 'Pasc... Mithun Chakraborty Appointed As Adviso...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

हाथरस में दीपावली से पहले पुलिस ने 33 टन अवैध आतिशबाजी बरामद की, दो लोगों को गिरफ्तार किया

✍️ Reporter: Harshit 🗓 08 Oct 2026, 09:47 AM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाथरस में दीपावली से पहले पुलिस ने 33 टन अवैध आतिशबाजी सामग्री बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया, तीन और अभियुक्तों की गिरफ्तारी लंबित है।

जनपद हाथरस में दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनसुरक्षा के लिए पुलिस ने अवैध आतिशबाजी निर्माण सामग्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि इस अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से आतिशबाजी बनाने की सामग्री बरामद की है।
पुलिस ने मौके से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 अभियुक्त अभी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
अभियुक्तों के कब्जे से कुल 33 टन अवैध आतिशबाजी निर्माण सामग्री बरामद हुई है। इसमें 25 टन पोटाश (पोटेशियम नाइट्रेट) और 8 टन गंधक (सल्फर) शामिल है।
एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि जनपद के अन्य स्थानों पर भी अभी सर्च ऑपरेशन जारी है और अवैध रूप से आतिशबाजी बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App