🔥 TRENDING जयपुर में लिव-इन में खूनी खेल: शादीशुद... અંકલેશ્વર નજીક NH-48 પર મોપેડ ટક્કરથી... फर्जी शिक्षक सावधान! हाईकोर्ट का बड़ा... लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी... Essar Ports Secures ₹2,276 Crore Tuna... Gujarat Man Takes Own Life by Jumping...
21 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

हाथरस में खराब EVM-VVPAT को ECIL भेजने की प्रक्रिया शुरू, राजनीतिक दलों की मौजूदगी में खुला वेयरहाउस

✍️ Reporter: Harshit 🗓 21 Oct 2026, 03:27 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाथरस में FLC में खराब मिली EVM-VVPAT मशीनों को ECIL हैदराबाद भेजने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में वेयरहाउस की सील खुलवाई। पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत पारदर्शी तरीके से हुई।

हाथरस में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई।
एफएलसी यानी प्रथम स्तरीय जांच के दौरान खराब पाई गईं ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों को इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, हैदराबाद भेजे जाने की प्रक्रिया के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने वेयरहाउस का ताला खुलवाया।
यह पूरी कार्यवाही मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार वेयरहाउस के दरवाजों की सील खुलवाई और पंजिका पर हस्ताक्षर किए। प्रशासन ने बताया कि यह कार्यवाही भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई।
इस मौके पर प्रशासनिक कार्य प्रमुख भाजपा से सुनील वर्मा एडवोकेट, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय सिकरवार, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गौतम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत तिवारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
📲Get App