🔥 TRENDING Nagaland Prepares for 27th Hornbill Fe... Car Crashes into Footpath in Central D... NCP (SP) Skips INDIA Alliance Meeting... Delhi Police Apprehends Proclaimed Off... Fire Engulfs IT Company Building in Hy... Indian Roller Hockey Team Captain Moni...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Viral & Trending

हाथरस क्षेत्र के गांव बरवाना में मामूली विवाद के बाद फायरिंग, युवक घायल

✍️ Reporter: Harshit 🗓 28 Nov 2026, 08:47 PM 👁 34
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाथरस के बरवाना गांव में फायरिंग। शुक्रवार दोपहर मामूली विवाद के बाद 3 फायर किए जाने का आरोप, एक गोली युवक के पेट को छेदकर निकली, जिला अस्पताल में भर्ती। पीड़ित सुनील कुमार ने 4 लोगों के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी।

हाथरस क्षेत्र के गांव बरवाना में शुक्रवार दोपहर मामूली विवाद के बाद फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। गोली पेट को छेदकर निकल गई, जिससे एक युवक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित पक्ष के सुनील कुमार ने बताया कि गांव में पड़ोस में मंडप लगा हुआ था। इसी दौरान एक युवक तेज बाइक ले जा रहा था, जिसकी एक लड़की से टकराव हो गया। आरोप है कि लड़की की मां ने उसे दो थप्पड़ मार दिए।
सुनील कुमार का आरोप है कि इसके बाद वह युवक बाहर से लोगों को बुलाकर लाया। आरोप है कि तीन लोगों के पास तमंचे थे। उन्होंने कुल तीन फायर किए। एक गोली सुनील कुमार के भाई के पेट में लगी, जो पेट को छेदकर निकल गई। एक फायर सुनील कुमार पर भी किया गया, लेकिन वह बच गए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए।
पीड़ित पक्ष ने बताया कि इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है। पीड़ित के अनुसार नामजद लोगों में राकेश, सचिन, शिवा और एक अन्य युवक शामिल हैं। तीन आरोपी बरवाना गांव के ही बताए जा रहे हैं, जबकि एक आरोपी कुंडा गांव का बताया जा रहा है।
पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
सिकंदरा राऊ से अर्जुन वार्ष्णेय के साथ हर्षित वार्ष्णेय की रिपोर्ट
📲Get App