🔥 TRENDING Six people die after scorpion sting in... BJP Leader’s Vacant House in Muraina S... "कागजों में लाखों का भुगतान, धरती टोला... રાજકોટમાં 15,000 આહીર બહેનો દ્વારા 900... Headlines बकलेहटा में बड़ी माता और संतोषी माता क...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

हाथरस के युवक की फरीदाबाद में दर्दनाक हत्या! प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी और प्रेमी ने मिलकर उतारा मौत के घाट

✍️ Reporter: Harshit 🗓 19 Oct 2026, 08:56 AM 👁 41
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाथरस के कुंवरपुर गांव निवासी गोपाल फरीदाबाद में फैक्ट्री में काम करता था। आरोप है कि उसकी पत्नी काजल का योगेंद्र से प्रेम प्रसंग था। दोनों ने मिलकर 15 अक्टूबर को फरीदाबाद में चाकू से गोपाल की हत्या कर दी।

हाथरस से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ प्रेम प्रसंग के चलते एक पत्नी ने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या करा दी।
मामला हाथरस के कुंवरपुर गाँव का है। यहाँ का निवासी गोपाल फरीदाबाद की एक फैक्ट्री में काम करता था। आरोप है कि उसकी पत्नी काजल का प्रेम प्रसंग योगेंद्र नाम के युवक से चल रहा था। दोनों ने मिलकर गोपाल को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
बताया जा रहा है कि 15 अक्टूबर को काजल अपने प्रेमी योगेंद्र के साथ फरीदाबाद पहुंची और चाकू से वार कर गोपाल की बेरहमी से हत्या कर दी।
इधर मृतक के भाई ने बताया कि सुबह जब वो सलेमपुर ड्यूटी पर गया था, तो उसकी भतीजी शालिनी का फोन आया कि पिता की तबीयत बहुत खराब है, फरीदाबाद आ जाओ। जब उसने वीडियो कॉल पर बात करने को कहा तो पत्नी काजल ने बात करने से मना कर दिया और कहा कि देखना है तो आ जाओ।
घटना के बाद फरीदाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी काजल और उसके प्रेमी योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
शुक्रवार रात जैसे ही गोपाल का शव उसके पैतृक गांव कुंवरपुर पहुंचा, पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।
📲Get App