🔥 TRENDING नाना भाटेक का अस्पताल में निधन અમદાવાદ મ્યુનિસિપલ કોર્પોરેશન રસ્તા પર... लखीमपुर खीरी: आकाशीय बिजली गिरने से खे... Tamil Nadu By‑Election Results 2026: H... यातायात नियमों के उल्लंघन पर परिवहन वि... Narsinghgarh Showcases Tourism at MP T...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

हाथरस को मिली 2 नई ट्रेनों की सौगात, सांसद की मेहनत लाई रंग अब दिल्ली, बिहार और गुजरात का सफर आसान

✍️ Reporter: Harshit 🗓 08 Oct 2026, 09:11 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाथरस जंक्शन से 2 नई ट्रेनें - भुज-बरौनी अमृत भारत और कानपुर-आनंद विहार मेल को मंजूरी, सांसद अनूप प्रधान के प्रयास से यात्रियों को दिल्ली, बिहार, कानपुर का सफर होगा आसान।

हाथरस: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेल मंत्रालय ने हाथरस जंक्शन से होकर दो नई ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दे दी है।

मंजूरी मिलने वाली ट्रेनों में गाड़ी संख्या 19427/19428 भुज,बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 14153/14154 कानपुर सेंट्रल, आनंद विहार टर्मिनल मेल शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि हाथरस के सांसद श्री अनूप प्रधान वाल्मीकि ने रेल मंत्री के समक्ष क्षेत्र की रेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को रखा था। सांसद के प्रयासों के बाद ही इन ट्रेनों को हाथरस जंक्शन पर ठहराव के साथ मंजूरी मिली है।

इन दोनों ट्रेनों के चलने से हाथरस और आसपास के जिलों के यात्रियों को दिल्ली, एनसीआर, बिहार, कानपुर और गुजरात के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। खास तौर पर छात्रों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने इस सौगात के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।
📲Get App