🔥 TRENDING કાંકરેજ: શિહોરી ગ્રામ પંચાયત સામે ગોડા... Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami lea... CM Pushkar Singh Dhami conducts Ganga... Delhi Metro shuts several stations tod... Delhi High Court lawyers to don black... Police Shoe‑Clad Entry into Delhi’s Ba...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

हाथरस: अलीगढ़ मार्ग पर स्कूल बस और ट्रक की आमने सामने भिड़ंत, 15 घायल, हाइवे पर लगा जाम

✍️ Reporter: Harshit 🗓 12 Oct 2026, 12:35 PM 👁 26
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाथरस के अलीगढ़ मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। समामई पेट्रोल पंप के निकट BLS इंटरनेशनल स्कूल की बस और सामने से आ रहे ट्रक में आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस चालक अतुल शर्मा, परिचालक समीर और स्कूली बच्चों समेत करीब 15 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का डीजल टैंक फट गया और बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया।

हाथरस से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है।
घटना अलीगढ़ मार्ग पर समामई पेट्रोल पंप के पास की है, जहां सोमवार सुबह BLS इंटरनेशनल स्कूल की बस और एक तेज रफ्तार ट्रक में आमने-सामने की भयानक भिड़ंत हो गई।
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का डीजल टैंक फट गया और स्कूल बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गया। हादसे में बस चालक अतुल शर्मा, परिचालक समीर कुमार और 2-3 बच्चों समेत करीब 10 से 15 लोग घायल हो गए।
घायल यात्रियों में से एक समीर कुमार ने बताया कि वह अलीगढ़ से बस में आ रहे थे, जिसमें स्टाफ और बच्चे भी सवार थे।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अलीगढ़-हाथरस मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को हटाकर जाम खुलवाया गया। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
📲Get App