🔥 ट्रेंडिंग गोरखपुर में कल 12वीं तक के सभी स्कूल र... श्री चांरगबाबा मित्र मंडळाची गणपती विस... સુરતના વ્યાજખોરનો ખુલ્લેઆમ આતંક વ્યાજખ... फर्रुखाबाद में 55 गणेश प्रतिमाओं का पा... प्रयागराज में कल 12वीं तक के सभी स्कूल... આજરોજ ગીરગઢડા તાલુકા ના ઉમેદપરા ગામે ગ...
25 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

हाथी मंदिर के पास खराब पड़ा वाटर कूलर, साफ-सफाई व्यवस्था भी सवालों के घेरे में

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 25 सित. 2026, 07:34 PM 👁 23
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वाटर कूलर के आसपास गंदगी का भी अंबार, नगर पालिका से नियमित जांच और सफाई की मांग

उरई। नगर के हाथी मंदिर के पास राहगीरों और आम लोगों की सुविधा के लिए रखा गया वाटर कूलर काफी समय से खराब पड़ा होने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों से बातचीत करने पर बताया गया कि वाटर कूलर लंबे समय से काम नहीं कर रहा है। वहीं, वाटर कूलर के आसपास साफ-सफाई का भी अभाव नजर आ रहा है। ऐसे में सार्वजनिक स्थान पर पेयजल की सुविधा और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका को सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए वाटर कूलरों की नियमित जांच और रखरखाव पर ध्यान देना चाहिए। यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि वाटर कूलर सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं तथा उसके आसपास नियमित साफ-सफाई हो रही है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से खराब वाटर कूलर को जल्द दुरुस्त कराने और आसपास सफाई व्यवस्था बेहतर कराने की मांग की है।
📲Get App