🔥 ट्रेंडिंग पठानकोट‑जोगिंदर नगर नैनर‑गेज ट्रेनें 1... पठानकोट बनेगा वैश्विक संवाद केंद्र, 14... अमृतसर के केंद्रीय सिख संग्रहालय में त... SGPC हर पंजाब विधानसभा क्षेत्र में आयो... दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ने तीन न... బతుకమ్మ పండుగ వేడుకలు
11 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
हत्या मामले में प्राथमिकीअभियुक्त मुन्ना कुमार घर से गिरफ्तार।
अपराध

हत्या मामले में प्राथमिकीअभियुक्त मुन्ना कुमार घर से गिरफ्तार।

✍️ रिपोर्टर: Manoj Kumar 🗓 12 अग. 2026, 10:02 PM 👁 45
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

धनरूआ। धनरूआ थाना क्षेत्र के ओलिपुर गांव में दर्ज हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त मुन्ना कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ओलिपुर निवासी देवलाल प्रसाद के पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, धनरूआ थाना कांड संख्या 537/26, दिनांक 8 अगस्त 2026 को दर्ज मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला हत्या की श्रेणी का है और मुन्ना कुमार को इस कांड में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था।
पुलिस टीम ने अभियुक्त के ओलिपुर स्थित घर पर पहुंचकर उसे विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
हत्या के इस मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
📲Get App