🔥 TRENDING मेराल के किसान ने ओवरफ़्लाई के नीचे टो... J&K CM Omar Abdullah Urges Timely Laun... 65 Foreign Terrorists Identified in Ka... ਅਕਾਲੀ-ਭਾਜਪਾ ਗੱਠਜੋੜ 'ਤੇ ਬਿਕਰਮ ਮਜੀਠੀਆ ਦਾ... ड्राइवर की लापरवाही से गाड़ी फँसी, सुर... Driver Dies of Heart Attack in Jagraon...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

हत्या के विरोध में फूटा ग्रामीणों का ग़ुस्सा

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 25 Nov 2026, 03:31 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भोजपुर जिला मुफसिल थाना क्षेत्र बीबीगंज चकिया गांव में देर रात शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में दो युवकों कि मौत के बादग्रामीण सड़क जाम कर कर रहे हैं हंगामा

भोजपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

हत्या के विरोध में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा सड़क जामकर कर कर रहे हैं हंगामा

आरा भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बीबीगंज चकिया गांव में हर्ष फायरिंग देर रात शादी समारोह में हुई गोल में दो युवकों की मौत हो गई वहीं एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसका इलाज आर के सदर अस्पताल में चल रहा है, घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार चकिया गांव में अपने रिश्तेदार के बारात में अपने दो दोस्तों के साथ युवक राहुल कुमार गया हुआ था तभी शादी समारोह के दौरान आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिसमें दो युवकों की घटना स्थल पर मौत हो गई वही एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुभकरण गंज दौलतपुर गांव के समीप आरा बड़हरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और आगजनीकार प्रदर्शन करने लगे, ग्रामीणों की मांग है कि इस घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए एवं परिवार को मुआवजा दिया जाए, घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश का माहौल है एवं लोग शव को सड़क पर रखकर हंगामा कर रहे हैं, लोग हर हाल में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं सड़क जाम के कारण गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है, मौके पर स्थानीय मुफस्सिल थाना के अलावे आर नगर थाना एवं नवादा थाना की पुलिस पहुंच गई है लोगों को समझा ने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन लोग किसी की सुनने को तैयार नहीं है, हंगामा के कारण वहां काफी संख्या में लोग मौजूद हैं एवं मुख्य सड़क पर आगजनीकार प्रदर्शन कर रहे हैं
बाइट सागरकुमार भाई
बाइटमनोज कुमार परिजन
📲Get App