🔥 TRENDING Dhurandhar 2 Producers Submit Soundtra... Shehnaaz Gill Says Mahhi Vij Bailed He... Police Update Condition of Wembley Sho... Ravi Teja-Vivek Athreya’s New Film Tit... Ajay Devgn Starts Filming ‘Chauhaan’ i... Chhattisgarh Government Transfers 18 P...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

हसायन में खेत में मिला 32 वर्षीय लोडर चालक का शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

✍️ Reporter: Harshit 🗓 10 Oct 2026, 01:47 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाथरस के हसायन क्षेत्र में सनसनीखेज मामला। ढढौली गांव के पास खेत में 32 वर्षीय लोडर चालक बॉबी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक रात में मिट्टी खनन के लिए घर से निकला था। परिजनों ने खनन विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी।

जनपद हाथरस के हसायन कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक खेत में 32 वर्षीय युवक बॉबी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक लोडर चालक का काम करता था।
जानकारी के अनुसार, बॉबी बीती रात मिट्टी खनन के काम के लिए घर से निकला था। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। सुबह करीब 7 बजे ढढौली गांव के पास एक खेत में उसका शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। मौके से कुछ ही दूरी पर उसका ट्रैक्टर-लोडर भी खड़ा मिला।
मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों नेखनन को लेकर चल रहे विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह हादसा नहीं, सोची समझी हत्या है।
सूचना पर हसायन पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा, फिलहाल हत्या के आरोपों की हर एंगल से जांच की जा रही है।
📲Get App