🔥 ट्रेंडिंग पश्चिम बंगाल सरकार ने वाराणसी के कूच ब... ७,००० सीआरपीएफ़ जवान छत्तीसगढ़ से हटाए... स्वपन दासगुप्ता: GST पश्चिम बंगाल के ल... उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने... बिहार में वन्यजीव संरक्षण के लिए जनता... बिहार में कार्यकारी अभियंता के कार्याल...
09 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

हांसपुर में 10 अक्टूबर को होगा 'एक शाम गौमाता के नाम' का भव्य आयोजन, संत समागम और रात्रि जागरण की होगी धूम

✍️ रिपोर्टर: Mahendra Kumar Mitharwal 🗓 09 अक्टू. 2026, 12:20 AM 👁 16
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

श्रीमाधोपुर के हांसपुर गांव में 10 अक्टूबर 2026 को 'एक शाम गौमाता के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संत समागम, भजन संध्या और रात्रि जागरण का विशेष आयोजन होगा।

श्रीमाधोपुर/हांसपुर। गौसेवा, धर्म एवं आध्यात्मिक चेतना को समर्पित "एक शाम गौमाता के नाम" कार्यक्रम का आयोजन 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को ग्राम हांसपुर स्थित श्रीराम गौ नंदीशाला, सतीवाला जोहड़ा में किया जाएगा। इस भव्य आयोजन के तहत संत समागम (संत दर्शन) एवं पंचम विशाल रात्रि जागरण का आयोजन होगा, जिसमें देश-प्रदेश के विभिन्न संत-महात्माओं का सानिध्य प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में संतों के प्रवचन एवं दर्शन के साथ श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया जाएगा। वहीं रात्रि में भजन-संध्या एवं विशाल जागरण का आयोजन होगा, जिसमें धार्मिक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे। इस अवसर पर पद्म भूषण, गौ-रक्षा एवं राष्ट्रवादी नायक डॉ. श्री ओम जी मुंडेल (डिंगल) की विशेष उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा विशेष अतिथि श्री हेमीर सिंह जी मंडा सहित अनेक संत-महात्मा एवं धार्मिक कलाकार कार्यक्रम में शामिल होंगे। बाल कलाकारों द्वारा भी विशेष प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

आयोजन को लेकर श्रीराम गौ नंदीशाला समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। आयोजकों का मुख्य उद्देश्य गौसेवा के प्रति जागरूकता फैलाना, धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण करना तथा समाज में सेवा, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन स्थल को धार्मिक एवं आकर्षक रूप से सजाया जाएगा तथा श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।
📲Get App