🔥 TRENDING गाजियाबाद के रावली रोड मेन बाजार में ब... श्री विघ्नहर साखर कारखाना चा ४१ वा गाळ... कल्याणच्या इराणी वस्तीत पोलिसांचे मोठे... Delhi Building Collapse Injures Five,... Jailer 2: Will the Sequel Prioritize B... Paul Walker's Hidden Past: Marine Biol...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

हसनपुर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, राष्ट्रसेवी कृष्ण कुमार शर्मा ने दिया प्रेरणादायक संदेश

✍️ Reporter: Satish Chandra 🗓 07 Oct 2026, 04:45 PM 👁 14
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हसनपुर के गांव सिकरौली मिलक में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ, जिसमें राष्ट्रसेवी संगठन के राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने संस्कार और जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला।

हसनपुर के गांव सिकरौली मिलक में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन आयोजित समापन समारोह में राष्ट्रसेवी संगठन के राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह में कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का उद्देश्य केवल कथा श्रवण नहीं, बल्कि उसके संदेश और संस्कारों को जीवन में अपनाना है। उन्होंने बताया कि आज के समय में बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए घर‑परिवार में धार्मिक एवं सकारात्मक वातावरण तैयार करना आवश्यक है।

उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया और कहा कि चरित्रवान एवं संस्कारवान नागरिकों से ही मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।

कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान भारतीय किसान संघ के प्रांत गन्ना प्रमुख महिपाल सिंह, मोनू अग्रवाल, यशवीर सिंह, समरपाल सिंह, गोपाल सिंह, ग्राम प्रधान मेघराज सिंह, गिरिराज सिंह, शीलू सिंह, नरेश सिंह, मुकेश कुमार सहित अनेक ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कथावाचक साध्वी पूनम और संगीत मंडली ने भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरे माहौल में भक्तिमय भावना का संचार हुआ।
📲Get App