🔥 ट्रेंडिंग સેવા સંકલ્પ અભિયાન માલપુરના ખાતુપગીના મુવાડા ગામે મધ્ય રા... ગુજરાત દારૂબંધી एबीआईएस 2026: भारत के मीडिया एवं मनोरं... फिल्म क्रू ने किया नॉरफ़ॉक पर शॉट्स: ल... सारासोटा हेराल्ड-ट्रिब्यून ने फ़्लोरिड...
03 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

हसनपुरा गांव से तीन बच्चे लापता, पुलिस ने गठित की टीम, तलाश जारी

✍️ रिपोर्टर: Ramlakhan Kumar 🗓 03 अक्टू. 2026, 02:04 PM 👁 31
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव से तीन बच्चों के अचानक लापता हो जाने से परिजनों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बच्चों की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है।

नवादा। कादिरगंज थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव से तीन बच्चों के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। बच्चों के लापता होने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। लापता बच्चों की पहचान यशवीर, धनंजय और अंकुश के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बच्चों की तलाश तेज कर दी है। बच्चों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम गठित कर विभिन्न स्तरों पर जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस जिला सूचना इकाई और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही स्कूलों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी जांच की जा रही है।

पुलिस बच्चों के रेल मार्ग से कहीं चले जाने की संभावना को भी ध्यान में रखते हुए रेलवे पुलिस और राजकीय रेल पुलिस के लगातार संपर्क में है। तीनों बच्चों की तस्वीरें जीआरपी, संबंधित पुलिस पदाधिकारियों तथा आसपास के क्षेत्रों में भेजी गई हैं। वहीं, बच्चों की तस्वीरें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा की गई हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक उनकी जानकारी पहुंच सके।

तीनों बच्चों के अचानक लापता होने से परिवार के लोग परेशान हैं और उनके सुरक्षित वापस लौटने की उम्मीद लगाए हुए हैं। पुलिस संभावित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बच्चों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को यशवीर, धनंजय या अंकुश के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा संबंधित पुलिस पदाधिकारी को सूचना दें, ताकि बच्चों को सुरक्षित बरामद करने में मदद मिल सके।
📲Get App