🔥 TRENDING 19 अक्टूबर 2026 की प्रमुख ब्रेकिंग न्य... Three Killed in Fresh Clash in Manipur... Meghalaya Police Intensify Night Patro... Bus Brake Failure Causes Triple Collis... Armed men assault petrol pump staff in... Fire erupts on second floor of house n...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
हिसुआ नगर परिषद ने मुख्य चौक पर श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा स्थापित करने और शहर के सौंदर्यीकरण हेतु निर्णय लिया
Politics

हिसुआ नगर परिषद ने मुख्य चौक पर श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा स्थापित करने और शहर के सौंदर्यीकरण हेतु निर्णय लिया

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 24 Aug 2026, 01:24 PM 👁 86
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हिसुआ नगर परिषद की बोर्ड बैठक में मुख्य चौक पर श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा लगाने और शहर के सौंदर्यीकरण, यातायात व्यवस्था तथा नगर परिषद की आय बढ़ाने के लिए कई निर्णय लिए गए।

हिसुआ नगर परिषद की बोर्ड बैठक 23 अगस्त 2026 को मुख्य पार्षद पूजा कुमारी के अध्यक्षता में हुई, जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी आदित्य रंजन और विधायक अनिल सिंह भी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य चौक पर श्री कृष्ण सिंह की प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया गया, साथ ही गोलंबर के बीच आकर्षक फाउंटेन लगाने और सौंदर्यीकरण कार्यों को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।

प्रतिमा के आसपास बेहतर नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था और सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया गया, जिससे मुख्य चौक को एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल बनाया जा सके।

यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु मुख्य चौक के समीप ट्रैफिक पुलिस के लिए विशेष स्टैंड बनाया जाएगा, अवैध होर्डिंग हटाकर चिह्नित स्थानों पर अधिकृत होर्डिंग लगाने की व्यवस्था की गई, जिससे नगर परिषद की आय में वृद्धि होगी।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य आवास योजनाओं में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने पर जोर दिया गया, साथ ही पुराने बस स्टैंड और प्रमुख सड़कों पर पेपर ब्लॉक, फेवर ब्लॉक लगाने तथा होर्डिंग टैक्स से जुड़ी व्यवस्थाओं को मजबूत करने का निर्णय लिया गया।
📲Get App