🔥 TRENDING सेवा संकल्प अभियान में ओंकारेश्वर के श... Guwahati traffic police receive 50 new... ग्राम मेड़ी में आंगनवाड़ी उत्सव का सफल... Jharkhand Woman Remains in Detention C... Boy Drowns in Palamu Pond, Authorities... Jharkhand Forest Officer Calls for Gre...
04 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

हरेवली गौशाला में सपरिवार हवन-पूजन और गौसेवा, 45 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 04 Oct 2026, 07:44 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

45 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र से स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ी गौशाला, गौसेवा और संरक्षण को बताया सांस्कृतिक दायित्व

नई दिल्ली। हरेवली गौशाला में आज सपरिवार हवन-पूजन, गौपूजन, गौदान एवं चारा सेवा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौशाला में विशेष देखभाल पा रहीं गौमाताओं के बीच समय बिताकर उनकी सेवा की गई तथा गौशाला में उपलब्ध सेवा एवं देखभाल की व्यवस्थाओं का निकट से अवलोकन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गौशाला के नवनिर्मित भवन तथा 45 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण भी किया गया। सौर ऊर्जा संयंत्र को गौशाला को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया। इस अवसर पर कहा गया कि गौमाता सनातन संस्कृति की चेतना हैं। गौपूजन में श्रद्धा, गौसेवा में करुणा और गौदान में लोकमंगल की भावना निहित है। गौसेवा एवं गौसंरक्षण की चिरंतन परंपरा को आगे बढ़ाना समाज का सांस्कृतिक दायित्व है।
कार्यक्रम में सांसद योगेंद्र चांदोलिया, कैबिनेट सहयोगी रविन्द्र इन्द्राज एवं विधायक तिलक राम गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
📲Get App