Local
हरदोई: बरौलिया पुल से युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में छलांग, एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी
हरदोई जिले के सैंडी थाना क्षेत्र के जलपीपुर ग्राम पंचायत में बरौलिया पुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। एनडीआरएफ की टीम कई घंटों से युवक की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
हरदोई जिले के सैंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जलपीपुर में बरौलिया पुल से एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में कूद जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से युवक का कोई पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा है।
सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंच गई और युवक की तलाश में जुट गई। एनडीआरएफ की टीम लगातार नदी में कांबिंग ऑपरेशन चला रही है, लेकिन कई घंटों के अथक प्रयास के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
फिलहाल, युवक की पहचान और नदी में कूदने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद रहकर बचाव और तलाश कार्य जारी रखे हुए हैं। स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।