🔥 TRENDING मनोहर सिंह भाटी ने बताया Rajasthan High Court Upholds Cancellat... Dubai Boutique Owner’s Son Granted Bai... एटा में 594 ग्राम हेरोइन बरामद, तस्कर... Kamal Haasan to Begin Shooting S.U. Ar... छठी मैया और माँ लक्ष्मी की कृपा से आपक...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

. हर वर्ग के लोगों से जुड़ाव ही योगिता सिंह की ताकत, दक्षिण दिल्ली की राजनीति में लगातार मजबूत हो रही पहचान

✍️ Reporter: Rajeev Kumar Sharma 🗓 07 Nov 2026, 12:24 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनता के बीच रहकर जनता की आवाज बन रहीं योगिता सिंह, दीपावली पर सफाई कर्मचारियों के चेहरे पर लाई मुस्कान

नई दिल्ली।06 नवंबर राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए केवल पद और प्रतिष्ठा ही नहीं, बल्कि जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहना और उनके सुख-दुख में सहभागी बनना भी जरूरी है। इसी सोच और कार्यशैली के साथ योगिता सिंह दक्षिण दिल्ली की राजनीति में एक प्रखर नेता एवं समाजसेविका के रूप में अपनी पहचान मजबूत करती नजर आ रही हैं।

दीपावली के शुभ अवसर पर कालकाजी वार्ड की निगम पार्षद एवं भाजपा दिल्ली प्रदेश महामंत्री योगिता सिंह ने क्षेत्र के सफाई कर्मचारियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सफाई कर्मचारियों के अथक परिश्रम, निष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में इन कर्मचारियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।

योगिता सिंह की राजनीतिक कार्यशैली की खासियत उनका आम जनता के साथ सीधा जुड़ाव माना जाता है। क्षेत्र के छोटे-बड़े सामाजिक कार्यक्रमों से लेकर स्थानीय समस्याओं तक, हर स्तर पर उनकी सक्रियता उनकी जनसंपर्क शैली को दर्शाती है। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ संवाद और सहभागिता ने उन्हें एक ऐसी नेता के रूप में पहचान दिलाई है, जो केवल राजनीतिक मंचों तक सीमित नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराती हैं।

राजनीति में जन-जन की आवाज बनने का उनका प्रयास और सामाजिक सरोकारों के प्रति सक्रियता उन्हें दक्षिण दिल्ली की चर्चित महिला नेताओं में शामिल करती है। दीपावली पर सफाई कर्मचारियों का सम्मान भी इसी सामाजिक सोच और उनके योगदान को पहचान देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

योगिता सिंह का यह संदेश स्पष्ट है कि समाज के निर्माण में हर व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है और सम्मान का अधिकार हर उस व्यक्ति को है, जो अपने परिश्रम से समाज को बेहतर बनाने में जुटा है।
📲Get App