🔥 TRENDING डबरा में जाम में फंसे युवक की अस्पताल... NDA Tensions in Bihar: Three MLAs Back... Bihar vs Uttar Pradesh: Key Difference... From Bihar Village to Berkeley: Vashis... Understanding Maharashtra’s Drought: W... Fadnavis Unveils BMC's 'Participate Mu...
06 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

हर रिफॉर्म का विरोध करना कांग्रेस का पैटर्न: प्रधानमंत्री मोदी

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 06 Oct 2026, 05:14 PM 👁 26
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

“कोई भी रिफॉर्म आए, कांग्रेस झूठ बोलकर भ्रम फैलाती है”: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) का ही नहीं, बल्कि किसी भी तरह के सुधार यानी रिफॉर्म का नाम सुनते ही विरोध की तख्ती लेकर खड़ी हो जाती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ का विरोध करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में घुसपैठियों को बाहर करने के प्रयासों का भी विरोध करती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का राजनीतिक पैटर्न लंबे समय से यही रहा है कि जब भी कोई सुधार सामने आता है, तो पार्टी उसका विरोध करते हुए झूठ और भ्रम फैलाने का काम करती है।
मोदी ने कहा कि देश में चुनावी प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए सुधार जरूरी हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी हर बदलाव को लेकर लोगों के बीच भ्रम पैदा करने की कोशिश करती है। प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब SIR और चुनाव सुधारों को लेकर राजनीतिक दलों के बीच मतभेद लगातार सामने आ रहे हैं। मोदी के बयान के बाद इन मुद्दों पर सियासी बहस और तेज होने के आसार हैं।
📲Get App