🔥 TRENDING Vijay Deverakonda's 'Ranabaali' Pan-In... Nani's 'Jailer 2' Unveils Official Tel... Influencer blasts Kainchi Dham visitor... Uttarakhand Forests Safeguarded as 396... India‑UAE Launch Mountain Guardian 202... Acid Attack Leaves Young Aspirant with...
05 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत उरई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 10 Aug 2026, 10:30 PM 👁 108
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उरई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

उरई/जालौन। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत सोमवार को जनपद जालौन में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों तथा आमजनमानस ने तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा रिजर्व पुलिस लाइन्स उरई से प्रारंभ होकर टाउन हॉल उरई तक पहुंची। इस दौरान हाथों में तिरंगा लेकर शामिल लोगों ने राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति आमजन को जागरूक किया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा। अधिकारियों ने नागरिकों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं देशप्रेम की भावना को मजबूत करें।
📲Get App