🔥 TRENDING Karnataka Congress Minister Urges SS M... Bengaluru experiences waterlogging as... Karnataka Minister Rebuts BJP Leader’s... I.N.D.I.A. Bloc Allies Call for Strong... Shivraj Singh Chouhan Urges ‘Team Agri... Dakota Johnson Says Taylor Swift & Tra...
30 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पणजी में निकली भव्य तिरंगा रैली

✍️ Reporter: sudesh mayekar 🗓 11 Aug 2026, 08:47 PM 👁 52
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पणजी: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गोवा में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने मिरामार सर्कल से आजाद मैदान तक निकाली गई तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ 80वें स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को समर्पित रही।
रैली का आयोजन गोवा सरकार के खेल एवं युवा कार्य निदेशालय द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर हाथों में तिरंगा लहराया और देशभक्ति का संदेश दिया।
इस अवसर पर डब्ल्यूआरडी मंत्री सुबाष शिरोडकर, खेल मंत्री रमेश तवडकर, पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे, विधायक देलिला लोबो, रोडोल्फो फर्नांडिस और प्रेमेंद्र विष्णु शेट, खेल सचिव संतोष सुखदेव, IAS, उत्तर गोवा कलेक्टर अंकित यादव, IAS, खेल निदेशक डॉ. अजय गावडे, जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
तिरंगा रैली ने लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
📲Get App