Local
हापुड़ के भदसियाना और पूठ में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे, चार जिलों के ब्राह्मण पदाधिकारियों ने किया संगठन को मजबूत करने का संकल्प
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के तत्वावधान में जनपद हापुड़ के ग्राम भदसियाना और पूठ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर समेत चार जिलों से करीब 300 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) संगठन के तत्वावधान में जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के ग्राम भदसियाना एवं पूठ में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद एवं गौतमबुद्ध नगर समेत विभिन्न जनपदों से करीब 300 ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। ग्राम भदसियाना में अंकुर शर्मा के आवास पर संगठन के पदाधिकारियों का फूल-माला और पटका पहनाकर स्वागत किया गया, जबकि ग्राम पूठ स्थित पुष्पावती गंगा घाट पर हापुड़ जिलाध्यक्ष पंडित प्रदीप शर्मा ने विधि-विधान से 41 किलो दूध की धार मां गंगा को अर्पित की।
इसके पश्चात पंडित प्रदीप शर्मा के आवास पर बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहाँ भगवान परशुराम जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान भगवान परशुराम के जयकारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। भदसियाना में कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संरक्षक पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने की, जबकि ग्राम पूठ में पंडित परमानंद कौशिक ने अध्यक्षता संभाली। कार्यक्रम का संचालन पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने एक-दूसरे का सम्मान करते हुए संगठन को मजबूत करने तथा समाज की एकजुटता पर गंभीर चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना बहादुरगढ़ पुलिस भी पूठ गांव स्थित कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रही। कार्यक्रम के समापन के बाद संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता थाना बहादुरगढ़ पहुंचे और थाना अध्यक्ष इंद्रकांत यादव से वार्ता की। पदाधिकारियों ने अंकुर शर्मा के यहां हुई चोरी के मामले में अभी तक गिरफ्तारी से बचे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखी। थाना अध्यक्ष इंद्रकांत यादव ने पदाधिकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि मामले में कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
इस भव्य कार्यक्रम में पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा, पश्चिम प्रदेश सचिव अनुज शर्मा, जिला अध्यक्ष हापुड़ पंडित प्रदीप शर्मा, जिला संरक्षक पंडित वेद प्रकाश शर्मा, परशुराम सेना जिला अध्यक्ष पंडित अमित शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष पंडित दुष्यंत शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा शंकर टीला, आलमनगर, नवादा, चांदनेर, पलवाड़ा और बहादुरगढ़ क्षेत्र से भी विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती और आपसी सहयोग का संदेश दिया, जिससे चार जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बनाए रखा।