🔥 TRENDING ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਸਕੂਲ ਬ... हनुमानगढ़ में 29 नवंबर को विशाल नि:शुल... Madhya Pradesh Sugar Mills Set Highest... 22 Madhya Pradesh IAS Officers to Reac... West Bengal Higher Secondary Semester... WBCHSE Releases Class 12 Semester 3 Re...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

हनुमानगढ़ में कांग्रेस का दबदबा, रामकुमार स्वामी बने उप जिला प्रमुख

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 27 Nov 2026, 11:29 AM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
हनुमानगढ़ में कांग्रेस का दबदबा, रामकुमार स्वामी बने उप जिला प्रमुख

भाजपा के रजनीश कस्वां को 23 मतों से दी शिकस्त, जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न

हनुमानगढ़। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में हनुमानगढ़ जिला परिषद में कांग्रेस ने उप जिला प्रमुख पद पर जीत हासिल की। कांग्रेस प्रत्याशी रामकुमार स्वामी ने भाजपा के रजनीश कस्वां को 23 मतों के अंतर से हराकर उप जिला प्रमुख का पद अपने नाम किया।

उप जिला प्रमुख पद के निर्वाचन में रामकुमार स्वामी को कुल 30 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी रजनीश कस्वां के पक्ष में 7 मत पड़े। जीत के साथ ही जिला परिषद में कांग्रेस का उत्साह बढ़ गया।

निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रद्धा गोमे एवं एडीएम उम्मेदी लाल मीणा ने नवनिर्वाचित उप जिला प्रमुख रामकुमार स्वामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

जीत के बाद कांग्रेस में जश्न का माहौल

रामकुमार स्वामी की जीत की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर जश्न मनाया। इस दौरान आतिशबाजी की गई, एक-दूसरे को गुलाल लगाया गया तथा मिठाई बांटकर जीत की खुशी साझा की गई।

उप जिला प्रमुख के चुनाव में जिला प्रभारी एमडी चोपदार एवं सह प्रभारी डॉ. सुनील लारा की भूमिका भी अहम रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत को पार्टी की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का परिणाम बताया।
📲Get App