🔥 ट्रेंडिंग सहरसा के माँ चंडी मंदिर के पोखर में मि... ग्वालियर के डीन पर हमले पर ओबीसी महासं... उमंग सिंघार ने पन्ना कलेक्ट्रेट का घेर... मतदान खत्म गणना शुरू મુખ્યમંત્રીની ઉપસ્થિતિમાં સલાદરા ગામમા... Match headlines
24 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेम्पो की जोरदार भिड़ंत, टेम्पो चालक की मौके पर मौत

✍️ रिपोर्टर: Yash karyani 🗓 24 अक्टू. 2026, 05:10 PM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला मुख्यालय के निकट गांव रोडावाली के पास शनिवार तड़के करीब 4 बजे विजय ट्रैवलर्स की स्लीपर कोच बस और टेम्पो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टेम्पो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर से दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हनुमानगढ़,


जानकारी के अनुसार, विजय ट्रैवलर्स की स्लीपर कोच बस जम्मू से अजमेर जा रही थी, जबकि टेम्पो चालक जीरा लेकर जा रहा था। इसी दौरान रोडावाली गांव के पास दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेम्पो चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने पर जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे के बाद स्लीपर कोच बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी जहै।

पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ही बस चालक और परिचालक के मौके से फरार होने के मामले की भी जांच कर रही है।
📲Get App