🔥 TRENDING Class 6 Admit Cards Released for Jawah... Rajasthan appoints 209 medical assista... जयपुर - जिला परिषद और पंचायत समिति की... காரைக்குடி வ.உ.சி. சாலையில் போக்குவரத்... *📰 NEED24 NEWS 📰* भगवत नगर
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

🎵 हनुमानगढ़ के सुरों ने जयपुर में जमाया रंग, हिन्दी समूहगान में राजस्थान में प्रथम रही SRM इंटरनेशनल स्कूल की टीम जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह

✍️ Reporter: Yash karyani 🗓 19 Nov 2026, 03:16 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जयपुर में गूंजा हनुमानगढ़ का स्वर, हिन्दी समूहगान में SRM इंटरनेशनल स्कूल की टीम राजस्थान में प्रथम

जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह, ओवरऑल क्षेत्र स्तर पर भी हासिल किया द्वितीय स्थान

हनुमानगढ़। शहर के एस.आर.एम. इंटरनेशनल स्कूल, हनुमानगढ़ टाउन के विद्यार्थियों ने अपनी संगीत प्रतिभा और शानदार सामूहिक प्रस्तुति से पूरे राजस्थान में जिले का नाम रोशन किया है। भारत विकास परिषद की ओर से जयपुर में आयोजित क्षेत्र स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में राजस्थान उत्तर प्रान्त का प्रतिनिधित्व करते हुए विद्यालय की टीम ने हिन्दी समूहगान में प्रथम तथा संस्कृत समूहगान में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ओवरऑल क्षेत्र स्तर पर भी टीम ने द्वितीय स्थान हासिल कर हनुमानगढ़ का गौरव बढ़ाया।

इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में 18 नवंबर को जिला कलेक्टर परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मान चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि की सराहना की।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने कहा कि हनुमानगढ़ के विद्यार्थियों द्वारा राज्य एवं क्षेत्र स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करना पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। संगीत, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति से जुड़ी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और सामूहिकता की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

उल्लेखनीय है कि जयपुर में आयोजित क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि राजस्थान की उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी थीं। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रान्तों की टीमों के बीच कड़े मुकाबले में हनुमानगढ़ की टीम ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और उत्कृष्ट संगीत प्रस्तुति से विशेष पहचान बनाई।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में जिया जुनेजा, हितैषी अरोड़ा, हर्षिता अग्रवाल, अपूर्वा ऐरी, नव्या भटेजा, जिया चमड़िया, दीक्षा सुथार एवं जैविका दादरी शामिल रहीं। टीम का नेतृत्व एवं मार्गदर्शन संगीत शिक्षक गुलशन अरोड़ा ने किया।

भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष ओम सिंह बिजारणियां, जिला समन्वयक कपिल कालड़ा, संरक्षक सुशील जैन, नगर अध्यक्ष अनिल कौशिक, सचिव अशोक सुथार, वित्त सचिव गौरव उपनेजा, राम निवास मांडण, पुष्पेंद्र सिंह एवं दीपक कटारिया सहित अन्य सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे।

विद्यालय की ओर से प्रतिनिधि लक्ष्य अरोड़ा, पंकज जांगिड़ एवं जितेंद्र कुमार तथा अध्यापिका पूजा पारीक एवं आरती शर्मा भी सम्मान समारोह में मौजूद रहे।

प्रांतीय महासचिव डॉ. संजय जिंदल ने कहा कि यह उपलब्धि राजस्थान उत्तर प्रान्त के कार्यकर्ताओं के सामूहिक समर्पण, सहयोग एवं अथक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाध्यापिका ननिता मोंगा, शिक्षकगण, अभिभावकों एवं हनुमानगढ़ नगर इकाई को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां परिषद के संस्कार, संस्कृति एवं राष्ट्रभक्ति के मूल उद्देश्यों को और मजबूत करती हैं।

नगर अध्यक्ष अनिल कौशिक ने कहा कि हनुमानगढ़ की टीम ने अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम से पूरे प्रान्त का गौरव बढ़ाया है। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, संगीत शिक्षक के मार्गदर्शन, विद्यालय के सहयोग एवं परिषद के कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

वहीं संगीत शिक्षक गुलशन अरोड़ा ने बताया कि विद्यार्थियों ने लंबे समय तक अनुशासन और समर्पण के साथ अभ्यास किया। हिन्दी समूहगान में प्रथम और संस्कृत समूहगान में द्वितीय स्थान प्राप्त करना पूरी टीम के लिए अविस्मरणीय उपलब्धि है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, विद्यालय प्रबंधन, अध्यापकों, अभिभावकों एवं भारत विकास परिषद के निरंतर सहयोग को दिया।

अंत में भारत विकास परिषद नगर इकाई हनुमानगढ़ की ओर से सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, एस.आर.एम. इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन, संगीत शिक्षक एवं सहयोगी अध्यापकों का आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित सदस्यों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हनुमानगढ़ के इन होनहार विद्यार्थियों की उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया कि प्रतिभा, अनुशासन और निरंतर मेहनत के दम पर छोटे शहरों के विद्यार्थी भी बड़े मंचों पर अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।
📲Get App