खेल
हनुमानगढ़ की बेटियों ने सॉफ्टबॉल में रचा इतिहास, राजसमंद को 14-0 से हराकर चैंपियन बनीं
हनुमानगढ़ की टीम ने 70वीं राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में लगातार तीसरे वर्ष खिताब जीता, फाइनल में राजसमंद को 14-0 से हराया।
हनुमानगढ़ की बेटियों ने 70वीं राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल (14 वर्ष) बालिका वर्ग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में राजसमंद को 14-0 से हराकर चैंपियनशिप जीतने के साथ ही टीम ने लगातार तीसरे वर्ष राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
28 सितंबर से शुरू हुई प्रतियोगिता में टीम ने शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया। पहले मुकाबले में बालोतरा को 8-0, दूसरे मैच में चित्तौड़गढ़ को 10-0 और क्वार्टर फाइनल में उदयपुर को 14-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल में भीलवाड़ा को 5-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में राजसमंद के खिलाफ भी टीम ने आक्रामक खेल जारी रखते हुए 14-0 की शानदार जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने खिलाड़ियों एवं टीम के प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
टीम में अंजलि, अंजनी, मनप्रीत कौर, अर्शदीप कौर, राधा, मनीषा, दीक्षा, देवकी, जसोदा, भागवंती, पूजा, रक्षा, योगिता, टीनू, सोनी एवं कनिका शामिल रहीं। टीम प्रभारी खुशबू तथा टीम प्रशिक्षक जसवीर सिंह रहे। मनप्रीत कौर को बेस्ट पिचर तथा अर्शदीप कौर को उभरती प्रतिभा के सम्मान से नवाजा गया।