🔥 TRENDING Bihar CM Samrat Chaudhary opens Rs 147... காரைக்குடியில் அம்மா உணவகம் திறப்பு வி... Women seize illegal liquor from chip s... Khargone Collector Orders Immediate In... 12 postpartum deaths reported at Kota... অবৈধ মদ বিক্রি বন্ধের দাবিতে এবার একজো...
14 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

होली क्रॉस स्कूल अम्बिकापुर में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव रहे मुख्य अतिथि

✍️ Reporter: Pankaj sahu 🗓 14 Nov 2026, 04:55 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

होली क्रॉस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अम्बिकापुर में 14 नवंबर को बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिक्षकों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, बच्चों के सम्मान और प्रेरणादायक संबोधन ने आयोजन को यादगार बनाया।

अम्बिकापुर, सरगुजा | 14 नवंबर 2026
होली क्रॉस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अंग्रेजी माध्यम, अम्बिकापुर में शनिवार को बाल दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के स्वागत से हुई। बैंड की धुन के साथ उन्हें सम्मानपूर्वक मंच तक लाया गया तथा सजावटी पौधा भेंटकर स्वागत किया गया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। शिक्षकों ने प्रार्थना गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सिस्टर जेस्सी ने स्वागत उद्बोधन दिया। इसके बाद शिक्षकों ने समूह गान और समूह पैरोडी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत हास्य प्रहसन 'जैसी करनी वैसी भरनी' ने उपस्थित लोगों को खूब हंसाया। वहीं, 'नृत्य एंजिल्स' प्रस्तुति के माध्यम से शिक्षकों ने बच्चों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर पूरे वर्ष 100 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों और वार्षिक क्रीड़ा समारोह के सामूहिक खेलों में विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में टी.एस. सिंहदेव ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जिस तरह सभी उंगलियां समान नहीं होतीं, उसी तरह सभी बच्चे टॉपर नहीं हो सकते। जरूरी यह है कि प्रत्येक विद्यार्थी अपनी प्रतिभा और क्षमता के अनुसार पूरी मेहनत करे तथा अपने काम में शत-प्रतिशत योगदान दे। उन्होंने कहा कि अपनी प्रतिभा को पहचानकर पूरी लगन से प्रयास करने पर जीवन में सफलता अवश्य मिल सकती है।
कार्यक्रम के अंत में कक्षा 11वीं की छात्रा एवं विद्यालय की उपाध्यक्ष शाम्भवी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। विद्यालय की प्राचार्या ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।
Citizen Reporter | Need24 News
📲Get App