🔥 TRENDING जंगल क्षेत्रों में कथित पशु तस्करी को... તહેવાર झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की म... Delhi University Hosts International J... MCD bans meat stalls near Delhi temple... Thieves steal entire one‑acre coriande...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

हजारीबाग सीमा क्षेत्र में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: 6 चुलाई शराब भट्ठियां ध्वस्त, 470 लीटर शराब बरामद

✍️ Reporter: Rohit Kumar Yadav 🗓 07 Oct 2026, 09:02 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आगामी त्योहारों को देखते हुए हजारीबाग जिले में बिहार-झारखंड सीमा क्षेत्र पर संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 6 अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त कीं और 470 लीटर शराब के साथ 23,000 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ जब्त किया।

आगामी त्योहारों को देखते हुए अवैध शराब के विनिर्माण और कारोबार के विरुद्ध हजारीबाग जिले में उत्पाद विभाग की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला कलेक्टर हेमन्त सती के निर्देशानुसार और सहायक आयुक्त उत्पाद हजारीबाग के पर्यवेक्षण में, 7 अक्टूबर 2026 को बिहार-झारखंड सीमा क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान चलाया गया। इस अभियान में उत्पाद विभाग हजारीबाग और उत्पाद विभाग गया (बिहार) की संयुक्त टीम ने चौपारण अंचल के भागर झरना गांव में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने कुल 6 अवैध चुलाई शराब की भट्ठियों को पूर्णतः ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में 470 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। इसके अतिरिक्त, घटनास्थल पर शराब निर्माण के लिए तैयार किए गए लगभग 23,000 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ को भी मौके पर ही विनष्ट किया गया। बरामद सामग्री में 200 किलोग्राम क्षमता वाले 90 ड्रम और 4 सीमेंट की टंकियों में रखा किण्वित जावा-महुआ शामिल था।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध चुलाई शराब भट्ठियों के संचालन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए अवैध शराब के विनिर्माण, भण्डारण और बिक्री के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
📲Get App