Crime
हजारीबाग: पदमा पुलिस ने चोरी के पंप मामले में दो गिरफ्तार, टेम्पू व पंप बरामद
पदमा ओपी पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी में प्रयुक्त एक टेम्पू, दो वाटर पंप मोटर और एक जेट पंप बरामद किया है।
टाटीझरिया/हजारीबाग। पदमा ओपी पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी में प्रयुक्त एक टेम्पू, दो वाटर पंप मोटर और एक जेट पंप बरामद किया है। इस संबंध में हजारीबाग पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 16 अक्टूबर 2026 को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 की रात करीब सात बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बिना नंबर के एक टेम्पू में चोरी के वाटर पंप मोटर लेकर कुछ लोग इटखोरी मोड़ की ओर जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर पदमा ओपी प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने इटखोरी मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान संदिग्ध टेम्पू को रोका। टेम्पू चालक सह मालिक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम विनय प्रसाद महतो बताया। पुलिस के अनुसार, उसने चोरी की घटना में संलिप्त चार आरोपियों के शामिल होने की बात बताई। इसके बाद उसकी निशानदेही पर विक्की कुमार को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने दिदलदार मोहल्ला निवासी रंजीत कुमार शर्मा के नवनिर्मित घर से 5 अक्टूबर 2026 को चोरी किए गए एक जेट पंप मोटर को बरामद किया। इसके अलावा, सरकारी नल-जल योजना और सरैया से चोरी किए गए पंपों के मामले में भी जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में पदमा ओपी कांड संख्या 369/26, दिनांक 15 अक्टूबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2), 317(5) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी विनय प्रसाद महतो, निवासी आसिया, थाना ईचाक, जिला हजारीबाग तथा विक्की कुमार (19 वर्ष), निवासी मुरझियों टोली, पदमा, जिला हजारीबाग हैं। बरामद सामानों में टेम्पू संख्या JH02AH-6410, दो वाटर पंप मोटर और एक जेट पंप शामिल हैं।