🔥 ट्रेंडिंग ਵਰਕਾ ਦੁੱਧ ਪਲਾਂਟ ਦੇ ਉਲਟ ਫਲਾਈਓਵਰ ਹੇਠਾਂ ਚ... एटीएम पर लूट की वारदात का कोतवाली पुलि... ਮਕਸੂਦਾਨ ਜੀਟੀ ਰੋਡ 'ਤੇ ਵਿਰਕਾ ਮਿਲਕ ਪਲਾਂਟ... ಶ್ರೀ ಬಿ.ವಿ. ನಾಯಕ್ ರವರ ಜನ್ಮದಿನದ ಪ್ರಯುಕ್... मंदिर से चांदी का मुकुट और छत्र चोरी क... ਪੰਜਾਬ: 50 ਰੁਪਏ ਨੇ ਬਦਲੀ ਕਿਸਮਤ! ਬਣ ਗਿਆ ਲ...
13 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

हजारीबाग में चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Rohit Kumar Yadav 🗓 13 नव. 2026, 07:56 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के कार्मेल चौक स्थित गैराज में पुलिस की छापेमारी, आधे दाम पर बेची जाती थीं चोरी की बाइक

हजारीबाग में चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के कार्मेल चौक स्थित गैराज में पुलिस की छापेमारी, आधे दाम पर बेची जाती थीं चोरी की बाइक
हजारीबाग, 13 नवंबर। जिले में वाहन चोरी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के कार्मेल चौक के पास स्थित एक गैराज में छापेमारी कर चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजिक इमाम (34 वर्ष), निवासी कटकमदाग रेलवे स्टेशन के समीप तथा मोहम्मद इरफान (27 वर्ष), निवासी पसई, थाना लोहसिंघना, हजारीबाग के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कार्मेल चौक के पास स्थित ए टू जेड नामक मोटरसाइकिल गैराज में चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री की जाती है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर रूपक कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ा बाजार थाना प्रभारी एवं पुलिसकर्मियों की एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई।
टीम ने गैराज में छापेमारी के दौरान कुल छह मोटरसाइकिल बरामद कीं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि संदीप साव नामक व्यक्ति उन्हें मोटरसाइकिल उपलब्ध कराता था, जिसे वे आधे दाम पर खरीदकर आगे बेच देते थे। बताया गया कि संदीप साव गाड़ी के कागजात भी उपलब्ध कराता था। इसके बाद खरीदी गई मोटरसाइकिल को बेचने के साथ नाम ट्रांसफर कराने के लिए फर्जी स्लिप भी दी जाती थी।
पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ बड़ा बाजार थाना में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, इस मामले में संदीप साव की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
बरामद मोटरसाइकिलें: पुलिस ने पांच स्प्लेंडर और एक पल्सर समेत कुल छह मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर रूपक कुमार सिंह, बड़ा बाजार थाना प्रभारी मुकेश कुमार रजक सहित पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी एवं चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह में हड़कंप मचा है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।
📲Get App