🔥 ट्रेंडिंग Farmers Demand 2.5 TMC Additional Wate... ಬಂಗಾರಪೇಟೆ ತಾಲ್ಲೂಕಿನ ಪೋಲೆನಹಳ್ಳಿ ಗ್ರಾಮದಲ... बस्ती में 26 वर्षीय शिक्षिका ने 16 वर्... वाराणसी पुलिस आयुक्त ने पुलिस झंडा दिव... ਬਦਲ ਗਿਆ ਇਸ ਸੂਬੇ ਦਾ ਨਾਂ ! CM ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ... बोदोलैंड लॉटरी के 23 नवंबर 2026 के परि...
23 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

हजारीबाग में बिरहोर समुदाय के लिए 27 नवम्बर को बहुद्देशीय शिविर का आयोजन

✍️ रिपोर्टर: Rohit Kumar Yadav 🗓 23 नव. 2026, 10:43 PM 👁 24
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हजारीबाग जिले के डीसी हेमन्त सती ने 23 नवम्बर को डेमोटांड़ के बिरहोर समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की और 27 नवम्बर को बहुद्देशीय शिविर के माध्यम से समाधान का वादा किया।

हजारीबाग जिले के डेमोटांड़ क्षेत्र में स्थित बिरहोर समुदाय के लोगों ने 23 नवम्बर, सोमवार को जिले के डीसी हेमन्त सती के कार्यालय वेश्म में मिलकर अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को प्रस्तुत किया। इस बैठक में बड़ी संख्या में बिरहोर समुदाय के पुरुष, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

समूह ने डीसी श्री सती के समक्ष अपने निवास क्षेत्र में सड़क, पेयजल, राशन, बिजली, विद्यालय, आंगनबाड़ी, आधार कार्ड, स्वास्थ्य केंद्र और पेंशन जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं और आवश्यकताओं को रखा। डीसी ने इन समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।

इसके बाद डीसी ने डीडीसी रिया सिंह को निर्देश दिया कि 27 नवम्बर को सभी संबंधित विभागों के साथ बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाए। इस शिविर का उद्देश्य समुदाय के लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उनकी समस्याओं का यथासंभव त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

डीसी श्री सती ने कहा कि समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों तक पहुंचना, उनकी समस्याओं को समझना तथा उन्हें मूलभूत सुविधाओं और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की मूल अवधारणा है। प्रशासन का प्रयास है कि ऐसे समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनके जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार लाया जाए।

बैठक के दौरान डीसी ने उपस्थित बच्चों से आत्मीय संवाद किया, उन्हें चॉकलेट वितरित की और विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से पढ़ाई एवं विद्यालय जाने के सम्बन्ध में बातचीत की। उन्होंने बिरहोर समुदाय के समुचित विकास और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।
📲Get App