🔥 TRENDING Telugu Film Industry Explores Exotic I... AP Declares School Holiday in Six Dist... India Today crew attacked in AP civic... Massive Fire Breaks Out at Andhra Prad... Gujarat Man Arrested After Killing 10-... Gujarat Govt Boosts Mountaineers' Meal...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

हजारीबाग में बालिका बैडमिन्टन प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन, 25 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मिलेगा आवासीय सुविधा

✍️ Reporter: Rohit Kumar Yadav 🗓 02 Nov 2026, 11:26 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

02 नवंबर 2026 को हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में बालिका बैडमिन्टन प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन हुआ, जहाँ राज्य भर की 25 बालिकाओं को आधुनिक आवासीय सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण मिलेगा।

हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में स्थित आवासीय बालिका बैडमिन्टन प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ 02 नवंबर 2026, सोमवार को हजारीबाग जिले के डीसी हेमन्त सती ने फीता काटकर किया।

उपायुक्त ने परिसर का निरीक्षण करते हुए हॉस्टल, किचेन, बिस्तर, बिजली व्यवस्था आदि बुनियादी सुविधाओं की जाँच की और खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

डीसी हेमन्त सती ने कहा कि इस केन्द्र के माध्यम से राज्य भर की प्रतिभाशाली बालिका खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण बैडमिन्टन प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा और वे भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिला व राज्य का नाम रोशन करेंगी।

यह केन्द्र झारखंड सरकार के खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के अंतर्गत संचालित है और इसमें 25 बालिका खिलाड़ियों के आवास, भोजन एवं खेल प्रशिक्षण की पूरी व्यवस्था है। राज्यस्तरीय ट्रायल एवं टैलेंट हंट के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को यह सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।
📲Get App