🔥 TRENDING पारलिया में सरपंच पद के उम्मीदवार देऊम... Haryana STF busts ammunition smuggling... Bihar Government Reassigns Four Senior... Bihar Unveils Flood‑Control Initiative... अपराध नहीं क्राइम हो सकता है रेट अवैध खाना उत्खनन पर बड़ी कार्यवाही...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

हजारीबाग में अड्डेबाजी व मनचले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान

✍️ Reporter: Rohit Kumar Yadav 🗓 03 Nov 2026, 10:05 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हजारीबाग पुलिस ने 2 नवंबर 2026 को रात में 45 टीमों के साथ 108 स्थानों पर छापामारी कर 47 मनचले व्यक्तियों को थाने में लाकर चेतावनी के साथ पीआर बांड पर रिहा किया।

हजारीबाग जिले के एसपी अमन कुमार के आदेशानुसार 2 नवंबर 2026 की रात्रि में अड्डेबाजी एवं मनचले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।

इस अभियान में जिले के सभी थाना प्रभारी की उपस्थिति में कुल 45 टीमों का गठन किया गया, जिसमें 191 पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल थे।

गठित टीमों ने 108 विभिन्न ठिकानों पर छापामारी की और इस दौरान 47 मनचले व्यक्तियों को थाने में लाकर पीआर बांड पर चेतावनी देते हुए रिहा किया गया।

पुलिस ने आगे भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रखने का आश्वासन दिया तथा आम जनता से अनुरोध किया कि ऐसे किसी भी व्यक्ति या अड्डेबाजी की जगह की सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
📲Get App